Published On : Mon, Oct 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रामटेक – रामटेक में स्थानिक अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण पुलिस ने देसी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक रामटेक थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरधान गांव में किल्ले के पास देसी कट्टा लेकर घूम रहा था. आरोपी किसी घटना को अंजाम दे पाता, उससे पहले ही स्थानिक अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा.

LCB ने आरोपी के पास से देसी कट्टा और १ नग जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. पूरा मामला रामटेक थाना क्षेत्र का है. स्थानिक अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देसी कट्टा लेकर नगरधन किल्ले के पास घूम रहा है. जानकारी मिलते ही LCB की टीम रामटेक पुलिस के दाल बल सक्रिय हो गई.


LCB की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश कर रहा था ,तभी घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया.पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से देसी कट्टा और १ नग जिंदा कारतूस बरामद हुआ ,जिसकी कुल कीमत १०५००/- है । पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम वरुण कुलदीपसिंह बिसेन ( ठाकुर ) २७ मनसर निवासी बताया है.

आरोपी के खिलाफ धारा ३/२५, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी यह भी मिली है कि पकड़े गए युवक ने १ राउंड फायर भी किया है साथ ही युवक पर पहले ही कुछ अपराधिक मामले दर्ज है ।

Advertisement

आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है । इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मगर ,अप्पर पुलिस अधीक्षक राहुल माकणिकर पो.नी. श्री अनिल जिट्टावार इनके मार्गदर्शन में ,स.पो.नि अनिल राऊत, पो.हवा. विनोद काळे, ज्ञानेश्वर राऊत, पोना अरविंद भगत, शैलेश यादव, पो.शी. विरेंद्र नरड,साहेबराव बहाळे ,पो.स्टेशन रामटेक से नितेश पिपरोडे ,उज्वल कोठ सभागी थे।

– दिनेश दमाहे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.