Published On : Tue, Dec 18th, 2018

चलते ट्रक से भिड़ी तेज रफ़्तार कार

Advertisement

नागपुर: दोस्त की सगाई के समारोह में हिस्सा लेने गए युवकों की कार वर्धा रोड पर चलते ट्रक से जा भिड़ी. इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 5 बुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जाता है कि कार चालक काफी तेज गति में वाहन चला रहा था. सामने जा रहे ट्रक को उसने टक्कर मार दी. मृतक योगीनगर, शताब्दी चौक निवासी नितेश विनायक जीवणे (32) बताया गया. जख्मियों में श्रीकांत जीवणे, भूषण वासनिक, रवींद्र रामटेके, मंगेश वासनिक और रविनगर निवासी सुबोध रामचंद्र वाघमारे (29) का समावेश है.

Featured Products

पुलिस ने श्रीकांत की शिकायत पर सुबोध के खिलाफ मामला दर्ज किया है. रविवार की शाम वर्धा के समुद्रपुर में एक दोस्त की सगाई का कार्यक्रम था. सुबोध ने अपने दोस्त की कार क्र. एम.एच. 49-एफ. 1724 ली. सभी 6 दोस्त समारोह में हिस्सा लेने गए. रात 9.30 बजे के दौरान वापस लौटते समय डोंगरगांव परिसर में सुबोध ने सामने जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी. जानकारी मिली है कि ट्रक काफी धीमी गति में चल रहा था, जबकि सुबोध की कार काफी तेज गति में थी. वह कार को संभाल नहीं पाया और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ा. कार चकनाचूर हो गई. आसपास के नागरिक जमा हो गए.

Gold Rate
Apr 15 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागरिकों ने जख्मियों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में रवाना किया. अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया. अन्य का उपचार जारी है. खबर मिलते ही हिंगना थाने के एपीआई एन. निस्वादे अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने श्रीकांत की शिकायत पर सुबोध के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement