Published On : Tue, Aug 28th, 2018

स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो को कार चालक ने मारी टक्कर, गुस्साई पब्लिक ने की पिटाई

Advertisement

नागपुर. रामदासपेठ परिसर में सोमवार की दोपहर एक कार चालक ने स्कूल आटो को टक्कर मार दी. हादसे में आटो चालक सहित 4 स्कूली बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए. हादसे के बाद लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की.

सीताबर्डी पुलिस आरोपी युवक को साथ ले गई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने आटो चालक कैलाशनगर निवासी गौतम महादेवराव वानखेड़े (45) की शिकायत पर कार क्र. एम.एच.49-यू.3977 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार गौतम अपने आटो क्र. एम.एच.49-ई.1693 पर सोमलवार हाईस्कूल के बच्चों को छोड़ने जा रहे थे. रामदासपेठ लैंड्रा पार्क रोड पर पुष्पकुंज काम्प्लेक्स के सामने कार चालक ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी.

बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए. उनकी स्थिति देख लोग आगबबूला हो गए. कार के चालक को जमकर पीटा. घटना की जानकारी मिलने पर सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची. बच्चों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.