Published On : Sat, Mar 30th, 2019

ट्रक के चक्के में आने से वृद्धा महिला की मौत तो दूसरी घटना में युवक मौत

Advertisement

काटोल.: शनिवार सुबह ८ बजे के दौरान गलपूरा चौक पर ट्रक के चक्के आने से एक वृद्ध महिला घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक पार्वता माधव नेहारे, उम्र ६५, नरखेड़ तहसील के उमठा निवासी है. मृतक मजदूर बताया जा रहा है. वह रोज की तरह सुबह गलपुरा चौक पर से शनिचौक की दिशा की ओर काम से जा रहा था, इस दौरान उसे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. ट्रक क्रमांक एमएच ४० – ५३३४ उसके ऊपर से चले जाने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुंच कर आरोपी ट्रकचालक उत्तम नामदेव कोकाटे उम्र ५० काटोल तहसील के सिर्सावाडी निवासी को भादंवी की धारा २७९, ४अ के तहत गिरफ्तार किया गया .

दूसरी घटना काटोल नागपुर रस्ते पर टोल नाके के पास वाय पाॅईंट यह पर हुई. मृतक अज्ञात व्यक्ति था जिसकी उम्र ३०-३५ वर्ष है. पैदल जातें वक्त उसे ट्रक क्र. एमएच ४० वाय २१२९ ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ट्रक चालक शेख शकील शेख मेहबूब वय ५० रा. वर्धमान नगर नागपुर पर भादंवी कलम २७९, ४अ के अनुसार गुन्हा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

इस दोनों भी घटना की जांच पुलिस निरीक्षक सतिशसिंह राजपूत इनके मार्गदर्शन पुलिस उपनिरीक्षक सोनोने कर रहे हैं . काटोल शहर से होने वाली भारी भरकम यातायात शहर के बाहर से ले जाने के लिए नवभारत द्वारा कही बार समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित किया गया है . जलालखेडा की ओर से काटोल शहर में आने वाली व सावरगांव व मध्यप्रदेश चिंचोली से आने वाली भारी भरकम वाहनों का गलपूरा चौक पर से शहर के बीच से गुजरती है. इसे लेकर नागरिकों में भारी नाराजी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.