Published On : Fri, Jul 12th, 2019

ट्रक ने मारी श्रद्धालुओ से भरी बस को टक्कर, एक महिला की मौत

Advertisement

नागपुर: टेलीफोन एक्सचेंज चौक पर आज सुबह एक भीषण दुर्घटना हुई है. जिसमें एक ट्रक ने श्रद्धालुओ से भरी एक बस को टक्कर मार दी. ट्रक के टक्कर के कारण बस पलट गई जिसके चलते बस में सवार एक महिला की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में 20 के करीब यात्री जख्मी हुए है. जिसमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार यवतमाल जिले के वणी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेरापंथ जैन समाज के 21 श्रद्धालु एक निजी बस में सवार होकर नागपुर से निकले ही थे की टेलीफोन एक्सचेंज चौक पर तेज गति से और लापरवाही से ट्रक चलानेवाले ड्राइवर ने बस को टक्कर मार दी.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बाद बस पलट गई. बस के पलटते ही बस में सवार श्रद्धालुओ की चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर जाकर घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया.

Advertisement

पुलिस के पहुंचने से पहले ही जैन समाज के लोगों ने, आसपास रहनेवालो ने और कांग्रेस नेता अतुल कोटेचा ने घायलों को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. बस के कांच फोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया. लकड़गंज पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस हादसे से जैन समाज में शोक की लहार फ़ैल गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.