Published On : Wed, Mar 8th, 2017

80 हजार रूपए की रिश्वत लेते नागपुर जिले का एक पटवारी एसीबी के जाल में

Advertisement

Patwari Bribe
नागपुर:
कन्हान पोलिस स्टेशन की सीमा पर स्थित गांगनेर (खंडाला) में आज दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गांगनेर के पटवारी को एक किसान से 80 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।

आरोपी गांगनेर ग्राम पंचायत का पटवारी संजय नत्थू राठौर (38 वर्ष) है। कार्रवाई गांगनेर के पटवारी कार्यालय में आज दोपहर 3:00 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो ने की। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांगनेर निवासी किसान बालचंद बर्वे ने सातबारा में अपनी कृषि भूमि के दर्ज क्षेत्रफल में सुधार की गुहार आरोपी पटवारी से लगायी थी। दरअसल इस किसान की कृषि भूमि 0.66 हेक्टेयर है, लेकिन पटवारी कार्यालय की गलती से सातबारा पर कृषि भूमि का क्षेत्रफल महज 0.36 हेक्टेयर दर्ज हुआ। किसान ने जब पटवारी कार्यालय से गलती दुरुस्त करने का अनुरोध किया तो पटवारी संजय राठौर ने सुधार के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए की मांग की। किसान ने रिश्वत देने की बजाय एसीबी कार्यालय से संपर्क किया। एसीबी ने अपनी पड़ताल की और शिकायत सही पाए जाने पर जाल बिछाकर आज 80 हजार रूपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कन्हान पोलिस थाने लाकर कार्रवाई पूर्ण की गई। आरोपी के खिलाफ कलम 7, 13 (1) (ड) स.क. 13(2) के भ्रष्टाचार निरोधक कानून 1988 के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में नापोशि भावना धुमाल, मोनाली चौधरी, प्रवीण पडोले, रविकांत दहाट, मंजूषा बूंदाले, साही मंगर ने भाग लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.