Published On : Thu, Feb 26th, 2015

अमरावती : एमआयडीसी का रिश्वतखोर कर्मी गिरफ्तार

Advertisement


8 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ाया

26 Acb
अमरावती। एमआयडीसी में जमीन का प्रस्ताव मंजूर करने के लिए 8 हजार रुपए लेने वाले एमआयडीसी के कार्यालयीन सिपाही जगननाथ भदुजी भोजने (57) को एसीबी ने रंगेहाथ दबोच लिया. महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल अमरावती प्रादेशिक कार्यालय में प्रादेशिक अधिकारी का जगननाथ कार्यालयीन सिपाही है. एक शख्स ने प्रादेशिक कार्यालय में अमरावती एमआइडीसी में फोर व्हीलर गाडियों के इंजिन दुरुस्ती केंद्र शुरु करने के लिए जमीन का प्रस्ताव किया था. इस प्रस्ताव को मंजुर करवाने के लिए जगननाथ ने उससे 8 हजार रुपए मांगे थे, पैसे ना देने पर प्रस्ताव रद्द करने की भी बात उसने कहीं थी. इस बीच उसने ने एसीबी से शिकायत कर दी.

जाल बिछाकर पकड़ाया
गुरुवार की दोपहर 2 बजे एसीबी के डीवायएसपी सचिंद्र शिंदे ने एमआइडीसी कार्यालय के पास जाल बिछाया. जैसे ही जगननाथ ने उससे पैसे लिये, वैसे ही एसीबी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. जिसके खिलाफ राजापेठ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.