Published On : Wed, Jun 28th, 2017

धंतोली गार्डन से भगोड़े पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष काले गिरफ्तार

Advertisement
Kuhi PI Subhash Kale escapes

Kuhi PI Subhash Kale

नागपुर: एक होटल व्यवसायी से कुही थाने के पुलिस निरीक्षक सुभाष काले व उपनिरीक्षक संजय चव्हान द्वारा 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोपों में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने गिरफ्तारी की कार्रवाई मंगलवार को की थी। जिसके बाद नाटकीय ढंग से शौच जाने के बहाने पुलिस निरीक्षक सुभाष काले भाग निकलने में कामयाब रहे। लेकिन बुधवार शाम 7 बजे धंतोली गार्डन परिसर से उन्हें एसीबी की टीम ने धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल दोनों पुलिस अधिकारियों ने होटल अडवाणी के संचालक से रिश्वत की मांग की थी। दस लाख की रिश्वत की मांग पर 5 लाख देने राजी हुए होटल व्यवसायी ने पुलिस को सोमवार को चालीस हजार रुपए दिए। लेकिन बाद में मंगलवार को बाकी रकम देने की बात होटल व्यवसायी ने कही। इसके बाद इस मामले में खुद को फंसता देख होटल संचालक ने एंटी करप्शन ब्यूरो को मामले की जानकारी दी और मदद मांगी। जिसके बाद दोनों पुलिस अधिकारियों को जाल बिछाकर एसीबी ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा। कार्रवाई में फंसता देख पुलिस निरीक्षक काले होटल के पीछे शौच के बहाने गए और एसीबी अधिकारी को पिस्तौल दिखाकर फरार हो गए।

इसके बाद बुधवार शाम सात बजे उन्हें धंतोली गार्डन से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा। इन पर रिश्वत लेने के साथ फरार होने का भी अलग से मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवआई में एसीबी पुलिस अधीक्षक पी.आर. पाटील का मार्गदशन रहा जबकि पुलिस उपनिरीक्षक शंकर शेलके, पुलिस निरीक्षक गणेश कदम, रमाकांत कोकाटे, कविता ईसारकर, पुलिस सिपाही प्रवीण पडोले, चालक उत्तम दास कार्रवाई में शामिल रहे।

Gold Rate
July 10 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर के ढोंडा मारुति मंदिर में निकला जहरीला नाग #nagpurnews #SnakeRescue #Cobra #Snake #rescue

नागपुर के ढोंडा मारुति मंदिर में निकला जहरीला नाग #nagpurnews #SnakeRescue #Cobra...

अंधेरी में बेस्ट बस ने मचाई तबाही #BESTBus #RoadAccident #AccidentNews  #MaharashtraNews #latestnews

अंधेरी में बेस्ट बस ने मचाई तबाही #BESTBus #RoadAccident #AccidentNews #MaharashtraNews #latestnews

संजय राउत का सरकार पर तीखा हमला ...#maharashtranews #updatenews  #maharashtra #vidarbha #nagpurnews

संजय राउत का सरकार पर तीखा हमला ...#maharashtranews #updatenews #maharashtra #vidarbha #nagpurnews

40 वर्षों से वारकरियों की निस्वार्थ सेवा जारी #PandharpurWari #MaharashtraNews #Humanity #Unity

40 वर्षों से वारकरियों की निस्वार्थ सेवा जारी #PandharpurWari #MaharashtraNews #Humanity #Unity

ऑनलाइन हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! #NagpurNews #CrimeNews #crimebranch #poilceraid

ऑनलाइन हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! #NagpurNews #CrimeNews #crimebranch #poilceraid

राजस्व घोटाले में निलंबन, जल्द होंगे मुकदमे #NagpurNews #RevenueScam #LandScam #farmernews #news

राजस्व घोटाले में निलंबन, जल्द होंगे मुकदमे #NagpurNews #RevenueScam #LandScam #farmernews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges