Published On : Tue, Sep 27th, 2016

ABVP ने नागपुर विश्वविद्यालय पर निकाला मोर्चा

Advertisement

ABVP Morcha
नागपुर:
विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को नागपुर विश्वविद्यालय पर मोर्चा निकाला। इस मोर्चे में नागपुर विभाग के विभिन्न इलाको से हजारो की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मोर्चे में शामिल विद्यार्थी भरी बरसात में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर घंटो बैठे रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलगुरु और विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

ABVP का यह मोर्चा कई मुद्दों को लेकर था जिसमे बीते दो साल से रुकी स्कालरशिप, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में होने वाली देरी, महाविद्यालय द्वारा छात्रों की हो रही लूट, प्रात्यक्षिक परीक्षा के नाम पर प्राध्यापक द्वारा होने वाली हरासमेंट, आंसर शीट की झेरॉक्स की फीस कम करने की मांग जैसी कुल 39 मांगो को लेकर था। प्रदर्शनमें शामिल विद्यार्थियों ने विश्विद्यालय पर छात्रों को बेहतर सुविधा न देने का भी आरोप लगाया। इस दौरान नो फैसिलिटी नो फीस का नारा भी लगाया गया। सीताबर्डी स्थित ABVP के कार्यालय से सुबह 10 बजे निकला यह मोर्चा दोपहर करीब एक बजे विश्वविद्यालय के कार्यालय पहुँचा। एकत्रित युवा घंटो सड़क पर बैठे कर प्रदर्शन करते रहे। इस मोर्चे को देखते हुए पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त विश्वविद्यालय परिसर में लगाया गया था।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों के भारी रोष को देखते हुए कुलगुरु डॉ सिद्धार्थ काणे ने ABVP के शिष्ठमंडल को चर्चा के लिए बुलाकर उनकी मांगों का निवेदन लिया। ABVP की मांगो का जायजा लेने के बाद कुलगुरु ने कहाँ कि विद्यार्थियों के प्रश्न कुलगुरु के प्रश्न है कई प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया जा रहा है। पर कुछ प्रश्न राज्य सरकार के मातहत आते है। जिनको को सुलझाने के लिए वो खुद सरकार को पत्र लिखेगे।

इस मुलाकात के दौरान प्र-कुलगुरू डॉ. प्रमोद येवले, कुलसचिव पुरणचंद्र मेश्राम, परीक्षा नियंत्रक निरज खटी, उपकुलसचिव अनिल हिरेखन के साथ ABVP की तरफ से मोर्चे का नेतृव कर रहे। विदर्भ प्रांत संघटन मंत्री शैलेंद्र दलवी, गौरव हरडे कुलगुरु के कार्यालय में उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.