नागपूर: नंदनवन स्थित महिला महाविद्यालय में अनियमिताओं और खराब व्यवस्था को सुधारने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से कॉलेज के प्रिंसिपल को निवेदन दिया गया है. निवेदन देने के दौरान 3 दिनों का समय भी दिया गया है.
कॉलेज में सुधार नहीं होने पर तीव्र आंदोलन करने चेतावनी भी एबीवीपी के पदाधिकारियों की ओर से दी गई है. एबीवीपी के पदाधिकारियों के अनुसार कॉलेज की हालत काफी खराब हो चुकी है. बी-टेक के विद्यार्थियों की रेगुलर क्लासेस नहीं होती है. टॉयलेट में दरवाजे ही नहीं है.
परीक्षा फ़ीस को लेकर छात्राओं को परेशान किया जा रहा है. गर्ल्स कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है.
बाहर से कॉलेज में प्रवेश करनेवाले लोगों की एंट्री रजिस्टर में नहीं की जाती है.
इन सभी मांगों का निवेदन कॉलेज के प्रिंसिपल को दिया गया है और 3 दिनों के भीतर इन सभी मांगों पर विचार करने और सुधार करने की मांग की गई है.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate
CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...
नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation
भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन #vidarbhanews #gadchiroli #vidarbha #vidarbha #newsupdate
शेगांव में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! #Shegaon #Buldhana #Congress #NEET #StudentProtest #newsupdate





