Published On : Tue, Sep 10th, 2019

अभाविमं ने किया निःशुल्क चश्मा वितरण

Advertisement

नागपुर: अखंड भारत विचार मंच की ओर से पश्चिम नागपुर के जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया. जिसका लाभ अनेक नागरिकों ने उठाया. इस अवसर पर मंच के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से पश्चिम नागपुर में नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्रति शनिवार व रविवार को किया जा रहा था.

शिविर में नेत्रजांच, बीपी जांच व अन्य जांच की जा रही थी. जो लोग चश्मा नहीं बनवा सकते उनके लिए शिविर में ही निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया. आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाने की बात उन्होंने कही.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.