Published On : Mon, Nov 1st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बिजली कर्मी से गाली-गलौज, पिटाई की

Advertisement

-बिल की वसूली करने गए थे कर्मचारी
-जान से मारने की धमकी भी दी, मामला दर्ज

नागपुर: कुकड़े लेआउट क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली करने गए बिजली विभाग के कर्मचारी से एक स्थानीय युवक की बहस हो गई। आरोपी ने गाली-गलौज कर उसे बुरी तरह पीटा। इस मामले में अजनी पुलिस ने सुधीर रमेश चौधरी (31) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वह संतकृपा कॉलोनी, हजारी पहाड़ का निवासी है।

Gold Rate
July 29 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सुधीर एमएसईबी में कर्मचारी है। शनिवार दोपहर को वे अपने सहयोगी सुधीर जंजाल, प्रदीप टेंभुर्णे, विनोद लोहकरे और अन्य कर्मचारियों के साथ कुकड़े लेआऊट परिसर में बकाया बिल की वसूली करने गए थे। क्षेत्र में रहने वाली कमलाबाई शंकर बैस पर 4,675 रुपए बिजली बिल बकाया था। बैस परिवार ने जनवरी 2020 से अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया था।

एस.एम.एस के जरिए भी बिल भुगतान करने की चेतावनी को नजरअंदाज करने के बाद अंत में बिजली विभाग के अधिकारियों ने उस ग्राहक की बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया। नतीजतन, सुधीर चौधरी, जांजल और अन्य सहयोगियों के साथ बैस के घर बिजली लाइन काटने चले गए। कमलाबाई के बेटे ने बिजली आपूर्ति बाधित करने के काम में बाधा डाली। वह गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। उसने महिला कर्मचारियों का भी अपमान किया।
घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ एम.एस.ई.बी. अधिकारियों को दी गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही मुख्य अभियंता दिलीप डोडके, अधीक्षण अभियंता अमित परांजपे और महल संभाग के अभियंता समीर टेकाड़े घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना जल्द पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। महावितरण अधिकारियों ने जोन 4 के डीसीपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
वैषाली नगर में आग का तांडव #nagpurnews #Fire #FireAccident  #WarehouseFire #TyreWarehouse #news

वैषाली नगर में आग का तांडव #nagpurnews #Fire #FireAccident #WarehouseFire #TyreWarehouse #news

Nagpur: डेली नीड्स दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी | CCTV में कैद चोर #NagpurNews  #CrimeNews #CCTV

Nagpur: डेली नीड्स दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी | CCTV में...

भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police #news

भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police...

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP  #MaharashtraNews #NagpurNews

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP #MaharashtraNews #NagpurNews

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews  #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday #news

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday...

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert  #MaharashtraRain #Weather

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert #MaharashtraRain #Weather

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges