Published On : Thu, Dec 20th, 2018

Viral Post : तापसी पन्नू ने ट्रोलर को दिया ऐसा मुंहतोड़ जवाब, बोली हुई बंद

Advertisement

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं. तापसी के ट्विटर पर एक लड़के ने उनकी बॉडी पर कमेंट किया जिसका जवाब तापसी ने इतना शानदार दिया कि सोशल मीडिया पर तापसी को शाबाशी मिल रही है.

साउथ कि फिल्मों से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली तापसी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाप्रधान फिल्मों के जरिए अपनी खास जगह बनाई. रील लाइफ की तरह ही तापसी रियल लाइफ में भी काफी स्मार्ट और हाजिरजवाब हैं.

एक ट्विटर यूजर ने तापसी पन्नू को टैग करते हुए लिखा कि मुझे आपके बॉडी पार्ट्स बहुत पसंद हैं. इसका जवाब देते हुए तापसी ने कहा कि हां मुझे भी और उसमें भी सबसे ज्यादा मेरा दिमाग.

तापसी के इस जवाब के बाद से तो उन्हें शाबासी देने वालों का तांता लग गया. ट्विटर पर कई लोगों ने तापसी के इस जवाब को जानदार और एकदम परफेक्ट रिप्लाई बताया.

Advertisement

बता दें कि तापसी की फिल्म ‘मुल्क’ और ‘मनमर्जियां’ को फैंस ने काफी सराहा और उनके काम की जमकर तारीफ भी हुई है. तापसी फिलहाल ‘बदला’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ ‘पिंक’ के उनके सह-कलाकार अमिताभ बच्चन होंगे. इसके निर्देशक सुजॉय घोष हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.