Published On : Fri, Apr 27th, 2018

AAP नेता अल्का लांबा ने योगी आदित्य नाथ को कहा ‘बेऔलाद आदमी’

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार(26 अप्रैल) को रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त स्कूली वैन की ट्रेन से टक्कर के बाद 13 बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर का दौरा किया। लापरवाह अधिकारियों को निलंबित कर पीड़ित परिवारों की मदद का भरोसा दिया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ को भीड़ के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। जिससे नाराज होकर योगी आदित्यनाथ ने भीड़ से कह दिया-नौटंकी बंद करो। इस बात पर विरोधी दलों के नेताओं ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने योगी आदित्यनाथ को निकम्मा-नाकारा मुख्यमंत्री और बेऔलाद आदमी तक कह दिया।

अलका लांबा ने कहा-देश में पांच हजार क्रासिंग्स हैं।जिनकी वजह से रेल की 35 प्रतिशत दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बाद अलका लांबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भला बुरा कहा। अलका लांबा ने टीवी पत्रकार दिबांग का ट्वीट रिट्वीट करते हुए यह बात कही थी। दिबांग ने ट्वीट किया था-बहुत दुखद खबर; कुशीनगर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 13 बच्चों समेत 14 की मौत।मानवरहित रेल फाटक लोगों की जान के लिए सबसे बड़ा खतरा; देश में करीब 5,000 क्रासिंग हैं जिनकी वजह से रेल की 35% दुर्घटनाएं होती हैं।बुलेट ट्रेन का सपना देखें लेकिन जो है वहां सुरक्षा बहुत-बहुत ज़रूरी है।

उधर अलका के बयान का तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने विरोध भी किया। दीपक कुमार जैन ने 13 बच्चों की मौत पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लाश खाने वाले गिद्ध जिसने न देखे हों वह तुम आप वालों को देख ले। पवन अग्रवाल ने कहा-ये भाषा देकर आपकी परवरिश और आपके संस्कार का पता चलता है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.