Published On : Sun, May 9th, 2021

आप ने शुरू की कोरोना मरीज़ों के लिए मुफ्त ऑटो सेवा

नागपुर: कोरोना महामारी की भयंकर दूसरी लहर की चपेट में नागरिक आ चुके हैं. अक्सर कई मामलों में देखा गया है कि ऐसी परिस्थितियों में ज़रुरत के समय मरीज़ों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होती है.

यदि कोई ऑटो, गाड़ी या एंबुलेंस मिल भी जाए तो चालक असहाय मरीज़ और परिजनों से ज़्यादा शुल्क मांगता है. नागरिकों की इस गंभीर समस्या के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी नागपुर ने मरीजों को घर से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क ऑटो सेवा प्रारंभ की है.

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 9545077222, 9371474585 इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इस ऑटो सेवा उद्घाटन के अवसर पर देवेंद्र वानखेडे, जगजीत सिंह, अशोक मिश्रा, प्रभात अग्रवाल, पीयूष आकरे, बाबा मेंढे, गिरीष, संजय अनासने, प्रतीक बावनकर, कृतल आकरे तथा अन्य कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित थे. उन्होंने ज़रूरतमंद नागरिकों से इस सेवा का लाभ उठाने का आवाहन किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement