Published On : Mon, Aug 27th, 2018

ये हैं आमिर खान की बहनें, राखी पर एक्टर ने शेयर की तस्वीरें

Advertisement

बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी भाई-बहनों के साथ राखी का त्योहार सेलिब्रेट किया. सेलेब्स ने सेलि‍ब्रेशन की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर कीं. सोशल मीडिया पर कम एक्टिव नजर आने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी पहली बार अपनी बहनों संग तस्वीरें साझा की.

आमिर खान ने अपनी दोनों बहनों निखत और फरहत खान संग राखी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

आमिर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए फैन्स को रक्षाबंधन की बधाई दी.

Advertisement

इन तस्वीरों में एक खास बात गौर करने लायक है. दरअसल, ना सि‍र्फ आमिर की बहनों ने उन्हें राखी बांधी बल्कि वह खुद भी बहनों को राखी बांधते नजर आए.

आमिर की तस्वीरों को 1 लाख(186,098) से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इन फोटोज पर हजारों कमेंट्स मिल रहे हैं.

आमिर खान ने अपने पूरे परिवार के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की है. इनमें उनकी बहनों के अलावा एक्टर भांजा इमरान खान भी पत्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.