Published On : Wed, Aug 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जोड़ो अभियान संपन्न

Advertisement

– काटोल में सफल आयोजन

काटोल – आम आदमी पार्टी की ओर से काटोल स्थित कृषि उपज मंडी समिति हॉल में प्रदेश कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ता जोड़ो अभियान बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विदर्भ समन्वयक डॉ. देवेंद्र वानखेड़े, आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री सुनील वडस्कर, जिलाध्यक्ष गणेश रेवतकर, युवा अघाड़ी जिलाध्यक्ष वृषभ वानखेड़े, जिला सचिव ईश्वर गजभिये, काटोल शहर संयोजक रमणजी मनकवड़े, किसान आघाड़ी प्रमुख दत्ताजी धवड, काटोल शहर महिला अघड़ी संयोजक जयश्रीताई बंड, शेखर खरपुरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस समय, आम आदमी पार्टी के जिला विस्तार के उद्देश्य से कुछ चयनित नियुक्तियां की गईं, विदर्भ समन्वयक देवेंद्र वानखेड़े ने सुनील वडस्कर को नागपुर जिला संगठन मंत्री और वृषभ वानखेड़े, एक सक्रिय युवा कार्यकर्ता, युवा आघाड़ी नागपुर जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। उनके फैसले को राज्य कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह ने मंजूरी दी।

इस मौके पर बोलते हुए देवेंद्र वानखेड़े ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद वहां के लोगों को मुफ्त बिजली, शिक्षा की सुविधा, स्वास्थ्य सुविधाएं, किसानों को मुआवजा और बेरोजगारों को रोजगार मिले, अगर महाराष्ट्र में भी विकास करना हो तो सभी लोगों को केजरीवाल के नेतृत्व पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से आम आदमी पार्टी के बैनर तले एक साथ आने की अपील की, ताकि महाराष्ट्र में भी सत्ता बदल हो सके, और आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आए।

Advertisement

अपने भाषण में जगजीत सिंह ने विस्तार से बताया कि कैसे किसान महाराष्ट्र में सरकार विरोधी नीति का शिकार हुए और किसानों को खुश और समृद्ध बनाने के लिए महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी की आवश्यकता का उल्लेख किया। और उन्होंने अपील की कि इसकी शुरुआत सभी जिला परिषदों और नगर पालिकाओं के चुनाव से हो और नगर पालिकाओं में भी आम आदमी पार्टी की सत्ता स्थापना हो।

इस मौके पर सभी वक्ताओं ने आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक के लिए निलेश पेठे, दुर्गेश चौधरी, ऋषिकेश वानखेडे, धनराज तुमडाम, दिलीप वैद्य, कृष्णाजी ठाकरे, दिलीप हीरुडकर, अक्षय रंगारी, सुरेंद्र रेवतकर, निसर पटेल, प्रिन्स जीवनी, हरीश पेंदाम, विनोद थोटे, श्रीमती किरण
हीरुडकर, श्रीमती रोशनी भजनघाटे, राजकुमार मडके, जुबेर शेख, गजाननराव वानखेडे, विजय चरपे, ओमकार इंगोले, भाऊराव कारोकर, शामराव मानमोडे, अविनाश राऊत, अनुप राऊत, रमेश दोहलिया, प्रकाश पाटील बोंद्रे, रत्नाकरजी बोंद्रे, कृष्णाजी डफरे, दिनेश चव्हाण, महेश धारपुरे, प्रज्वल गौरखेडे, प्रमोद टोनपे, धीरज रंगारी, रुपेश खवसे, मयूर चौधरी, मयूर बोबडे, चेतन संय्याम, राम कोहळे, अनंत आगरकर, भीमराव हजारे, अंकुश वैद्य, प्रतीक सोमकुवर, दिनेश करडभाजणे, अतुल गिरडकर, पवन पेंदाम, आशिष देशमुख, रामराव पाटील, अर्जुन निवेश आदि शेकडो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.