Published On : Tue, Jan 2nd, 2018

“आम आदमी पार्टी” नागपुर बंद का समर्थन करती है!

Advertisement


कोरेगांव: भीमा लढाई के २०० वे वर्षगांठ समारोह के चलते सांप्रदायिक ताकतों द्वारा की गई पत्तरबाजी का आम आदमी पार्टी नागपुर तीव्र शब्दों में निषेध करती है तथा भारतीय जनता पार्टी की राज्यसरकार द्वारा आरोपिओं के खिलाफ चुप्पी साद्लेने की वृत्ति कड़ी शब्दों में भर्त्सना करती है. १ जनवरी १८१८ को पुणे स्तिथ कोरेगांव में भीमा नदी के पास उत्तर-पूर्व में पेशवा और महार सैनिकों के बीच लड़ाई हुई थी जिसमे महार सैनिको की जीत हुई थी तब से हर वर्ष कोरेगांव में बरसी मनाई जाती है!

इस वर्ष महार सैनिको की जीत के २०० वर्ष बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा था! लेकिन हिन्दुत्वादी संघटनो ने एक नियोजन के तहत कल कोरेगांव में स्तिथ विजय स्तम्भ पर जमा हुए लोगो पर पत्थरबाजी की और हिंसा फ़ैलाने का काम किया. महाराष्ट्र सरकार यह जानते हुए भी की उत्सव में हिन्दुत्वादी संघटनो द्वारा गड़बड़ी की जा सकती है इसके बावजूद सुरक्षा के पुक्ता प्रबंध नहीं किये गए. देवेन्द्र फडनावीस सरकार ना शांतता प्रस्तिपित करने में कोई दिलचस्पी दिखा रही है और ना ही आरोपिओं के खिलाफ कोई कार्यवाही कर रही है.

फडनावीस सरकार यह जानते हुए भी की मामला संवेदनशील है इसके बावजूद संभाजी भिड़े के शिव प्रतिष्ठान और मिलिंद एकबोटे की हिन्दू एकता आघाडी के कार्यकर्ताओं को खुले रूप से पत्थर बाजी कर हिंसा भड़काने का मौका दिया गया. कोरेगांव-भीमा में हिन्दुत्वादी संघटनो द्वारा की गई पत्थरबाजी की घटना का निषेध के खिलाफ शांतिपूर्ण महाराष्ट्र बंद का आम आदमी पार्टी नागपुर पूर्ण रूप से समर्थन करती है! पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाई जम्मू आनंद ने लोगो से आह्वान किया की वे शहर में शांतता बनाये रखे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.