Published On : Mon, Oct 22nd, 2018

आप सांसद संजय सिंह ने दिक्षा भूमि को भेंट दी

Advertisement

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आज सबेरे दिल्ली से नागपुर आगमन हुआ. हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. हवाई अड्डे से सीधा दीक्षा भूमि जाकर उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को याद किया और उनसे प्रेरणा ली.

इसके बाद डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के अस्थिकलश को अभिवादन करके परिक्रमा करी. बाद में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किये. डॉ बाबासाहेब आंबेडकर कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ पवार ने दीक्षाभूमि स्तूप का सम्पूर्ण निरिक्षण कराया और जानकारी दी. आधे घंटे तक उन्होंने दीक्षाभूमि परिसर का निरिक्षण किया और एक एक चीज के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर ही आम आदमी पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम मात्र तिन साल में ही कर दिखाया है जिसकी प्रसंसा पुरे विश्व में हो रही है. दलित, गरीब और पिछड़े लोगों का जीवन स्तर सूधारने के लिए उन्हें शिक्षित करना ही एकमात्र विकल्प है.

इसी कारन दिल्ली सरकार अपने बजट का २५ प्रतिशत हिस्सा सिर्फ शिक्षा पर ही खर्च कर रही है. उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को बाबासाहेब के संघर्ष को याद करके संघठित रहने के लिए कहा, नागपुर की पवित्र धरती पर पैदा होकर समाज के कुछ कर गुजरने की नसीहत भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दी.

Advertisement

इसके तुरंत बाद वे पार्टी कार्यक्रम के लिए अमरावती के लिए रवाना हो गए. उनके साथ आप पार्टी के डॉ देवेन्द्र वानखड़े, जगजीत सिंग, अशोक मिश्रा, कविता सिंघल, गीता कुहिकर, शालिनी अरोरा, सुभद्रा यादव, सुनंदा खैरकर, वीणा मेहता, डॉ संजय जिवतोड़े, देवेन्द्र परिहार, प्रशांत निलाटकर, मंसूर शेख, श्रीकांत नामदेव कामड़ी,संतोष वैद्य ,शशिकांत रायपुरे ,विजय रायपुरे ,सचिन सोमकुंवर, अशोक पाटिल, संजय शर्मा, सुनील कोहरकर, संजय सिंह, संजय शर्मा ,विनोद अलामडोहकार ,दुर्गेश खरे, बाबा मेंढे, दीपक साने, नेहल बारेवार,सी.एच शर्मा, के अलावा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.