Published On : Thu, Mar 25th, 2021

एमएसईडीसीएल द्वारा काटे गए बिजली कनेक्शन को जोड़ रहे है आम आदमी पार्टी के सदस्य

Advertisement

नागपुर– बिजली बिल को लेकर आम आदमी पार्टी महाविकास आघाडी सरकार का लगातार विरोध कर रही है. बकाया बिजली बिलों को लेकर अब एमएसईडीसीएल की ओर से कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है.

बिजली बिल नहीं भरनेवाले ग्राहकों के घरो की बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे है. इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर नागपुर शहर में बिजली काटने के बाद उसे जोड़ने की मुहीम शुरू की है. सिरसपेठ समेत कई क्षेत्रों में नागरिकों की काटी गई बिजली को कार्यकर्ताओ और आम आदमी पार्टी के सदस्यों की ओर से जोड़ा जा रहा है.

याद रहे की दिल्ली में भी बिजली बिल की लूटमार को लेकर ही केजरीवाल ने बिजली जोड़ो अभियान शुरू किया था और दो मुख्य मुद्दे बिजली और पानी के मुद्दे को लेकर ही दिल्ली की जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.