Published On : Thu, Apr 1st, 2021

बिजली जोड़ने पर बोली आम आदमी पार्टी ‘ सरकार डर गई है, इसलिए मामले कर रही है दर्ज ‘

Advertisement

नागपुर– नागपुर में इलेक्ट्रिसिटी विभाग की ओर से जिन नागरिकों ने बिजली के बिल नहीं भरे, ऐसे नागरिकों के घरों के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे है. इसको लेकर नागरिकों का साथ देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ की ओर से शहर के विभिन्न परिसरों में नागरिकों के घरों के काटे गए कनेक्शनों को फिर से जोड़ा गया था.

जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कुछ सदस्यों पर बिजली विभाग की ओर से मामले दर्ज किए गए है. सदर पुलिस स्टेशन, सक्करदरा और नंदनवन पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए है. आम आदमी पार्टी के रविकांत वाघ, कविता सिंघल, प्रभात अग्रवाल, अलका पोपटकर, सक्करदरा में राजेश तिवारी, पियूष आकरे, मनोज डफरे, संजय जीवतोडे, अमोल मुले, संजय अनासने, शुभम पराले, विकास नगराले, अमोल गिरडे के खिलाफ मामले दर्ज किए है.

इसपर आम आदमी पार्टी युवा आघाडी के संयोजक पियूष आकरे ने नाराजगी जताई है और कहा है की सरकार इस बिजली जोड़ो सत्याग्रह से डर गई है और शहर में नागरिकों के बढ़ते आक्रोश के कारण आम आदमी पार्टी के सदस्यों पर मामले दर्ज किए गए है. तांकि इनकी आवाजें बंद की जा सके.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.