Published On : Fri, Nov 23rd, 2018

बॉलीवुड में एक और ‘आलिया’ की एंट्री, सैफ अली खान के साथ यूं होगा रोल

Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले एक साल के भीतर स्टार किड्स डेब्यू करने से पहले आने से पहले छा चुके हैं. श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) से लेकर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेटी सारा तक हर कोई अपनी पहचान अपनी एक्टिंग के दम पर बनाना चाहते हैं. फिलहाल अब एक और स्टार किड बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है. पूजा बेदी (Pooja Bedi) की बेटी आलिया फर्निचरवाला (Aalia Furniturewalla) भी बॉलीवुड में अपने डेब्यू करने जा रही हैं.आलिया निर्देशक नितिन कक्कड़ की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में सैफ अली के साथ नजर आएंगी. फिल्म की कहानी 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है और आलिया फ़िल्म में सैफ की बेटी के किरदार में दिखेंगी.

आलिया फर्निचरवाला (Aalia Furniturewalla); पूजा बेदी के पूर्व पति फरहान इब्राहिम फर्निचरवाला की बेटी हैं. पूजा बेदी (Pooja Bedi) और फरहान ने साल 2003 में तलाक लिया था. आलिया के अलावा दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम ओमार इब्राहिम है. आलिया अक्सर अपने मां पूजा बेदी के साथ पार्टी या इवेंट्स पर स्पॉट करती दिखी हैं. इतना ही नहीं, पूजा बेदी (Pooja Bedi) अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. पूजा बेदी एक्टर कबीर बेदी और भारतीय क्लासिकल डांसर स्व. प्रतिमा की बेटी हैं.

View this post on Instagram

Advertisement

Someone told me selfies weren’t a thing anymore so I took one anyway

A post shared by ALAIA F (@alaiaf_) on

उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए पहचाना जाता है. इसमें उनकी मुख्य भूमिका थी. इसके अलावा वह ‘झलक दिखला जा सीजन 1’, ‘नच बलिए 3’ और ‘बिग बॉस 5’ जैसे रिएलिटी शो में हिस्सा भी ले चुकी हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.