Published On : Thu, Oct 12th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Aaj Ka Rashifal 12 September

मेष राशि: आज आप का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। हालांकि, आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी। परिवार के साथ शुभ कार्यों में शामिल हो सकते हैं और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातक कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की अराधना करें जिससे आप पर माता की कृपा हो।

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत खुशनुमा रहने वाला है। अपनी वाणी पर संयम रखें किसी से भी बात करते हुए विवादित शब्द न कहें। आज आपको मां लक्ष्मी का साथ मिलेगा।

मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा। अगर आप अपने व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो आपकी यह योजना सफल होगी।

कन्या राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय करने वाले जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके मन में नकारात्मक ख्याल आ सकते हैं ऐसे में अपनों से बड़ों का आशीर्वाद लें और मंदिर जाकर मन शांत करें।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों का दिन आज अंसतोषजनक रह सकता है। आपको आज व्यर्थ के खर्चे करने पड़ेंगे। इससे आपका मन परेशान रहेगा। ऐसे में संयम से काम लें और अपनी वाणी का ध्यान रखें।

तुला राशि: जो जातक अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपको आर्थिक सहायता की जरूरत होगी तो आपके परिवार से समर्थन मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपने परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज इन राशि के जातकों को थोड़ा सब्र रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में किसी कार्य को न करें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको काफी ज्यादा भागदौड़ करना पड़ सकती है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आज अगर समाज संबंधी कोई कार्य करते हैं तो आपको समाजिक मान, मिलेगा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपका मन आझ शांत रहेगा।

सिंह राशि: आझ आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए अपना ख्याल रखें। साथ ही अपने माता-पिता की सेहत को लेकर ध्यान दें और अपने पार्टनर के साथ तालमेल बैठा कर रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि: आपका दिन आज अच्छा रहेगा और आप के परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा और आप कोई विशेष कार्य पूरा कर सकते हैं। आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें क्योंकि आपको पेट संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement