Published On : Fri, Nov 17th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

आज से छठ पूजा शुरू, नहाय-खाय पर बन रहा दुर्लभ भद्रावास योग

Advertisement

नई दिल्लीः Chhath Puja 2023: आज से बिहार, पूर्वांचल, नेपाल समेत अलग-अलग इलाकों में छठ पूजा शुरू हो रही है. छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय पर दुर्लभ भद्रावास योग बन रहा है. दुर्लभ भद्रावास योग 11.03 बजे से 11.51 बजे तक रहेगा. इस योग में सूर्य भगवान की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है.

छठ पूजा में नहाय-खाय में घर की शुद्धता का ध्यान रखा जाता है. नहाय-खाय में व्रती के साथ-साथ पूरा परिवार कद्दू की सब्जी, चने की दाल, मूली आदि का सेवन करते हैं.

जानिए आज का पंचांग
तारीखः 17 नवंबर
वारः शुक्रवार
तिथिः चतुर्थी (सुबह 11.04 बजे तक इसके बाद पंचमी तिथि)

मासः कार्तिक
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ (आधी रात 1.17 बजे तक इसके बाद उत्तराषाढ़ नक्षत्र)

Advertisement

करणः विष्टि (सुबह 11.04 बजे तक इसके बाद बालव करण)
योगः धृतिमान योग (सुबह 7.36 बजे तक इसके बाद शूल योग)
चंद्रमा का दिन-रात धनु राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.44 बजे
सूर्यास्तः शाम 5.27 बजे तक
दिशाशूलः पश्चिम

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल
ताराबलः अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबलः मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.59 बजे से 5.52 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 1.52 बजे से 2.36 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला सुबह 5.27 बजे से 5.53 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 8.04 बजे से 9.25 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 11.40 से 12.33 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त
आज राहुकाल सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा. यमगंड 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल सुबह 8.53 बजे से 9.36 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 12.27 बजे से 1.10 बजे तक रहेगा. भद्रा काल सुबह 6.45 बजे से 11.03 बजे तक रहेगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.