Published On : Wed, Nov 30th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आहाना कपूरिया ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Advertisement

नागरकोइल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

नागपुर : वेटलिफ्टिंग फेडरेशन महाराष्ट्र द्वारा हाल ही में आयोजित महाराष्ट्र भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 160 किलोग्राम भार और 17 वर्ष आयु वर्ग में आहाना प्रवीण कपूरिया ने स्वर्ण पदक जीता। आहाना के इस प्रदर्शन की हर स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। इसके साथ ही दिसंबर के अंत और जनवरी 2023 के पहले सप्ताह के बीच नागरकोइल में होने वाली ‘राष्ट्रीय प्रतियोगिता’ के लिए भी आहाना का चयन किया गया है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आहाना आरटीओ अधिकारी प्रवीण कपूरिया और नीलिमा कपूरिया (उद्यमी) की बेटी हैं। सेंटर पॉइंट स्कूल की छात्रा आहाना प्रवीण कपूरिया ने कुछ दिन पहले नागपुर के मनकापुर स्टेडियम में हुई डीएसओ प्रतियोगिता भी जीती है। इसमें आहाना ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वह 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022 तक होने वाली राज्य शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता भी खेलने वाली है।

इस साल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करना उसका सपना है। उसके सफल प्रदर्शन के लिए सेंटर पॉइंट स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सहयोग किया। पिछले एक साल से संतोष सिंहासने और विशाल लक्ष्मण बायकुडे प्रशिक्षण देकर प्रैक्टिस करवा रहे है। ज्यादा से ज्यादा युवा खेल में आगे आए, ऐसी इच्छा आहाना ने व्यक्त की है। 

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges