Published On : Tue, Nov 8th, 2016

आधार कार्ड बनाने मनपा स्कूलों में लगेगा शिविर

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

 

नागपुर: नागपुर शहर के स्कूली विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनाने हेतु स्कूलों में शिविर आयोजित करने हेतु यूआईडीएआई की क्षेत्रीय उप निदेशक ने नागपुर पहुँच नागपुर महानगरपालिका के उपायुक्त श्रीमती रंजना लाडे से मुलाकात कर चर्चा की।इस दौरान निजी, मनपा शाला सहित केंद्र के आसपास रहने वाले नागरिको का भी आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

यूआईडीएआई के क्षेत्रीय उप निदेशक जिचकार के अनुसार नागपुर जिले में पिछले जनगणना के अनुसार 3 लाख नागरिको का आधार कार्ड नहीं बना है। नागपुर जिले का आधार कार्ड हेतु नोडल ऑफिसर वैसे नागपुर का जिलाधिकारी होता है,लेकिन जिलाधिकारी ने यह जिम्मा निवासी जिलाधिकारी राव को सौंपा है। शहर के बचे नागरिको का आधार कार्ड बनाने की योजना पूर्ण करने के लिए नागपुर महानगरपालिका से गुजारिश की, मनपा ने यह जिम्मा उपायुक्त रंजना लाडे को सौंपा। इस सन्दर्भ में शिक्षण समिति प्रमुख बोहरे ने काफी सकारात्मक रूचि दिखाई। मनपा के प्रत्येक स्कूल में आधार कार्ड बनाने वाली मशीन घूमेंगी, जब उस स्कूल के सभी बच्चो के आधार कार्ड बन जायेंगे। फिर मनपा शिक्षण विभाग के नियुक्त निरीक्षक के मार्गदर्शन में मनपा के दूसरे स्कूल में आधार कार्ड मशीन ले जाया जाएगा। मनपा के आगे की कार्यक्रम के अनुसार आधार कार्ड बनाने हेतु पुनः शिविर शुरू की जाने की जानकारी जिचकार ने दी है।

लाडे के अनुसार केंद्र सरकार नया अध्यादेश आया है कि शून्य से सात वर्ष के बच्चो का आधार कार्ड बनाया जाये।इस अध्यादेश को मूर्त रूप देने के लिए नागपुर मनपा के उपायुक्त लाडे से केंद्र सरकार की इलक्ट्रोनिक व इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय अन्तर्गत यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया(यूआईडीएआई) की क्षेत्रीय उप निदेशक (डिप्टी डाइरेक्टर) डॉक्टर बी।वि। जिचकार ने मुलाकात कर अहम् बैठक कर बैठक में उपस्थितों को सम्पूर्ण जानकारी दी।बैठक में मनपा शिक्षण समिति के प्रमुख गोपाल बोहरे प्रमुखता से उपस्थित थे।

लाडे ने बताया कि नागपुर जिले के स्कूलों के शून्य से सात वर्ष के विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनाने के लिए मनपा स्कूलों में शिविर लगाया जायेगा। नागपुर शहर के लिए केंद्र सरकार की ओर से आधार कार्ड बनाने हेतु लगने वाली १०० मशीनें मिलने वाली है।

Advertisement

मनपा की स्कूल १६ नवम्बर से शुरू होने वाली है,१७ नवम्बर को सभी जोन सहित मनपा के सभी स्कूलों के मुख्याध्यापकों की उक्त विषय को लेकर एक अहम् बैठक आयोजित की जाएँगी। इस बैठक में शिविर संबंधी सम्पूर्ण जानकारियां दी जाएंगी,जोन स्तर पर लगने वाली इस शिविर में केंद्र के नजदीक अन्य निजी स्कूलों सहित आसपास के नागरिक जो आधार कार्ड बनाने से महरूम रह गए उनके आधार कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाई जाएँगी। इस शिविर ने १ दिन से लेकर १ वर्ष के बच्चो के भी आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाएँगी।

लाडे के अनुसार वार्ड अधिकारी और मुख्याध्यापकों के समन्वय से शुरू की जाने वाली आधार कार्ड बनाने की शिविर की तिथि सह कितने समय तक शिविर तय करने के बाद शिविर लगाया जायेगा।

मनपा शिक्षण समिति प्रमुख गोपाल बोहरे के अनुसार उक्त शिविर में सर्वप्रथम मनपा से सभी स्कूलों के विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाने को प्राथमिकता देने की मांग बैठक में की।

उल्लेखनीययह है कि आधार कार्ड अधिकांश मसलों के लिए धीरे-धीरे अनिवार्य होता जा रहा है, लेकिन जनता-जनार्दन अभी तक इसे गंभीरता से ले रही है, जब आधार कार्ड बनाने के केंद्र जिला प्रशासन सिमित कर देते है तो नाना प्रकार के तर्क-वितर्क देकर पुनः केंद्र बढ़ाने की मांग करती है।इस बार पुनः केंद्र सरकार ने १ दिन से लेकर ७ वर्ष के बच्चो का आधार कार्ड बनाने के उद्देश्य से नया व विशेष अध्यादेश जारी किया है।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.