Published On : Sat, Dec 30th, 2017

आधार नहीं दिखाने पर इलाज नहीं मिलने से शहीद की पत्नी ने दम तोड़ा

Advertisement


सोनीपत: आधार कार्ड नहीं होने की वजह से झारखंड में भूख से 11 साल की लड़की की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि आधार कार्ड से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है. आधार कार्ड नहीं दिखाने की वजह से एक शहीद जवान की विधवा को इलाज नहीं मुहैया हो पाया और उनकी मौत हो गई. मृतक महिला के बेटे का आरोप है कि हरियाणा के सोनीपत के एक अस्पताल ने आधार कार्ड नहीं होने की वजह से इलाज के लिए मना कर दिया.

कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवान की पत्नी को हरियाणा के सोनीपत के एक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था. बेटे पवन के अनुसार उनकी मां की हालात काफी खराब थी. उन्हें जब अस्पताला लाया गया तो प्रशासन ने उनसे आधार कार्ड मांगा. हालांकि उनके पास आधार कार्ड नहीं था तो उन्होंने उसकी कॉपी फोन में दिखाई.

पवन का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन से कहा कि इलाज शुरू करने और वह कुछ देर में आधार लाकर जमा करवा देंगे. पवन का आरोप है कि अस्पताल ने इसके बाद इलाज करने से मना कर दिया. इस वजह से इलाज में देरी हुई और उनकी मां की मौत हो गई.

Gold Rate
07 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,55,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,55,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं अस्पताल प्रशासन ने जारी बयान में कहा कि उन्होंने कभी भी इलाज से मना नहीं किया. प्रशासन के अनुसार मरीज महिला को कभी अस्पताल नहीं लाया गया. डॉक्टर ने कहा कि हमने कभी भी कोई इलाज आधार के लिए नहीं रोका है. आधार जरूरी है, लेकिन इलाज के लिए नहीं डॉक्यूमेंटेशन के लिए.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement