Published On : Wed, Apr 4th, 2018

नागपूर और पुणे मेट्रो परियोजना के लिए कुल २८२९ करोड रुपये मंजूर

Advertisement


नागपूर: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड अंतर्गत चल रहे नागपूर और पुणे शहर में निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने पेश किए आम बजट में २८२९ करोड रुपये मंजूर कर दोनो ही मेट्रो परियोजनाओ को गती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा कि है. नागपूर मेट्रो मेट्रो परियोजना के लिए १५०७ करोड रुपये और पुणे मेट्रो परियोजना के लिए १३२२ रुपये आम बजट से जाहीर किया गया है. इस तरह दोनो ही मेट्रो परियोजना के लिए कुल २८२९ करोड रुपये केंद्र सरकारने अपने आम बजट में जाहीर किया है.

इसके पहले राज्य सरकार ने इस आर्थिक वर्ष में पेश किए आम बजट में नागपूर मेट्रो परियोजना के लिए ३१० करोड रुपये और पुणे मेट्रो परियोजना के लिए १३० करोड रुपये मंजूर किये थे. पिछले आर्थिक वर्ष में नागपूर मेट्रो मेट्रो परियोजना के लिए २६० करोड रुपये और पुणे मेट्रो परियोजना के लिए ११० करोड रुपये मंजूर किये थे.

नागपूर मेट्रो परियोजना के लिए मंजूर हुए १५०७ करोड रुपये में से २७९ करोड रुपये इक्विटी अंतर्गत, १८५ करोड रुपये सबोर्डिनेटेड डेट (एसडी) – केंद्र सरकार कि ओर से लगाये जानेवाले कर्जे के स्वरूप से और बचे हुए १०४३ करोड रुपये केएफडब्ल्यू आणि एएफडी कि ओर से कर्जे के स्वरूप में प्राप्त होगा. वैसे हि पुणे मेट्रो परियोजना के लिए मंजूर हुए १३२२ करोड रुपये में से २५० करोड रुपये इक्विटी अंतर्गत, १६९ करोड रुपये सबोर्डिनेटेड डेट (एसडी) – केंद्र सरकार कि ओर से लगाये जानेवाले कर्जे के स्वरूप से और बचे हुए ९०३ करोड रुपये केएफडब्ल्यू आणि एएफडी कि ओर से कर्जे के स्वरूप में प्राप्त होगा.

पिछले आर्थिक वर्ष २०१७-१८ में पेश हुए आम बजेट में नागपूर और पुणे दोनोही मेट्रो परियोजना के लिए क्रमश: १३५० और ५०० करोड रुपये मंजूर किये गये थे. जहा इस आर्थिक वर्ष २०१८-१९ में पेश हुए आम बजट में नागपूर और पुणे दोनोही दोन्ही मेट्रो परियोजना के लिए क्रमश :१५७ और ८२२ करोड रुपये अतिरिक्त प्राप्त हुए है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.