Published On : Fri, Dec 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Advertisement

नागपुर: गुरुवार शाम तकरीबन 7 बजे पारडी पुलिस थाने के अंतर्गत तैनात सुरक्षा गार्ड बृजेश कुमार कृष्णमुरारी दुबे (52) के सामने एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो पहिया वाहन पर सवार युवक को टक्कर मार दी। बाराव्दारी कापसी स्थित नेशनल कार गैरेज में दुबे सुरक्षा गार्ड हैं। इस सड़क दुर्घटना के समय दुबे अपनी ड्यूटी कर रहे थे।

नागपुर निवासी महेंद्र गणपत साबले (32) अपनी स्कूटी पेप वाहन (एमएच 31 सीई 3260) पर हैदराबाद से नागपुर आने वाली सर्विस रोड पर यात्रा कर रहे थे। तभी अज्ञात ट्रक चालक आरोपी ने उसके ट्रक को तेज गति से चलाकर स्कूटी पेप चालक महेंद्र गणपत साबले के वाहन को टक्कर मार दी। इसके पश्चात आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे में महेंद्र साबले गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सर पर गहरी चोटें आईं।

उन्हें इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में दुबे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस उप निरीक्षक रणदिवे (8600813003) ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए, 279, 337, 338 सहित धारा 134, 177 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.