Published On : Mon, Jun 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मामूली विवाद ने लिया विकराल रूप; हत्या की कोशिश

Advertisement

नागपुर: गाडी का कट लगने को लेकर शुरू हुए विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। अपराधी प्रवृत्ति के आरोपी ने एक युवक पर शास्त्रों से जानलेवा हमला किया। आरोपी ने उसके हाथ, सिर और पीठ पर प्रहार कर जान से मारने की कोशिश की। घटना यशोधरानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पीड़ित व्यक्ति का नाम रवींद्र महादेव पराते (38) है।

वह पंचवटीनगर, यशोधरानगर का निवासी है। पुलिस ने रविंद्र के भाई प्रवीण महादेव पराते की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी इरफान पठान वकिल पठान (21) है। वह इंदिरामाता नगर का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रवींद्र सुबह इडली सांबर का ठेला लगता है और बाद में मेस में काम करता है। शुक्रवार रात को 9.30 से 10 बजे के बीच रविंद्र अपनी दोपहिया वाहन से कार्यस्थल से घर की ओर जा रहा था।

बाबा ताज चौक पर आरोपी इरफान की गाड़ी और उसकी वाहन के बीच ज़ोरदार टक्कर हुई। इससे गुस्साए इरफान ने रवींद्र की ओर घूरकर देखा। रवींद्र भी क्रोधित हो गया। जब उसने गुस्से में आकर इरफान से पूछा कि वह घूरकर क्यों देख रहा है तो दोनों में बहस होने लगी।

इसी बीच इरफान ने चाकू निकालकर रविंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। रविंद्र के हाथ, सिर और पीठ में वार किया। खून से लथपथ रविंद्र मदद की गुहार लगा रहा था। लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी किसी तरह भागने में कामयाब हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। यशोधरानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Advertisement

घायल रविंद्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पुलिस को सूचना मिली कि इरफान से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तत्काल तलाशी अभियान चलाया गया और इरफान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह एक वांछित अपराधी है। इसके पहले एटीएम मशीन से चोरी के एक मामले में भी इरफान गिरफ्तार हो चुका है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.