Published On : Fri, Dec 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मामूली बहस ने लिया विकराल रूप, मजदूर की कर दी हत्या

Advertisement

शव छुपाते हुए दो अज्ञात युवकों का फुटेज सीसीटीवी में हुआ कैद
अपराधी गिरफ्तार, तीन दिन में हत्या की दूसरी वारदात

नागपुर: शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक अपराधी ने अपने साथी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात यशोधरा के खैरी परिसर में हुई है। मृतक का नाम रवि मनोहर धांडे (35) है।

आरोपियों में सूरज कांबले (22) एवं एहफाज जलील शेख का समावेश है। तीन दिन में यह हत्या की दूसरी वारदात है और इसके चलते स्थानीय पुलिसकर्मियों की चिंता बढ़ गई है। रवि मूल रूप से भंडारा का निवासी है। वह खैरी के ईंट भट्टी परिसर में मजदूरी करता था। सूरज कांबले एक वांछित अपराधी है। वह भी ईंट भट्टी में मजदूरी करता है।

दरअसल अपराधी और रवि दोनों साथ में रहते और काम करते थे। बुधवार को दोनों ने साथ में शराब पी रखी थी और इस अवस्था में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूरज ने ईंट से रवि के सिर पर ज़ोरदार प्रहार किया। रवि वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। सूरज ने कुछ देर तक उसके उठने का इंतजार किया, लेकिन रवि मर चुका था। इसके बाद रात के तकरीबन 11.30 बजे आरोपी रवि के शव को मित्र की मदद से बाइक पर बिठाकर भिलगांव के हनुमान मंदिर के पास ले गया।

Advertisement

वहां मुख्य आरोपी ने रात रवि की बगल में सोकर बिताई। सुबह होते ही सूरज लौट गया। सुबह 7.30 बजे मंदिर के पुजारी शुभम रामकृष्ण मिश्रा (24) ने शव देखकर यशोधरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिर तथा चेहरे पर खून के निशान होने से पुलिस ने अनुमान लगाया कि रवि की हत्या करके उसके शव को वहां रख दिया गया है।

शव की पहचान होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज को हिरासत में लिया है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। रवि की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है जबकि उसे माता-पिता की मौत काफी पहले हो गई है। उसके परिजन न मिलने से शव को सुरक्षित रखा गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.