Published On : Fri, May 8th, 2020

इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट Mig-29 क्रैश हुआ, पायलट की बची जान

Advertisement

Mig-29

नई दिल्‍ली: इंडियन एयरफोर्स Indian Air Force (IAF) का एक फाइटर जेट Mig-29 शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पायलट सुरक्ष‍ित बचने में कामयाब रहा. भारतीय वायुसेना का लड़ाकू जेट विमान पंजाब के नवांशहर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. यह जालंधर एयरफोर्स बेस के करीब है.

भारतीय वायुसेना का यह मिग29 लड़ाकू विमान एक ट्रेनिंग मिशन पर उड़ान पर था, इसी दौरान तकनीकी खराबी आने के चलते हादसे का शिकार हो गया.

भारतीय वायु सेना (IAF) ने कहा कि जालंधर के पास वायु सेना के बेस से एक प्रशिक्षण मिशन एक मिग -29 ट्रेनिंग मिशन के दौरान हादसे का शिकार हो गया, विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते पायल ने खुद को सुरक्षित रूप से जेट से बाहर निकाला, क्‍योंकि वह विमान को नियंत्र‍ित करने में असमर्थ था. कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.