नागपुर : सीताबर्डी मेन रोड स्थित बुटी प्राचीन महाद्वार पर सीताबर्डी व्यापारी संघ और सीताबर्डी मित्र मंडल की संयुक्त पहल से नरक चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त पर भव्य संगीतमय दीवाली पहाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धरमपेठ भाग के सरकार्यवाह मोहन देशपांडे, नागपुर नागरिक बैंक के अध्यक्ष प्रा. संजय भेंडे, पूर्व नगरसेवक संजय बंगाले तथा एड. निशांत गांधी उपस्थित थे।
इस अवसर पर गायकों ने भक्तिगीत और भावगीतों की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण सुरमय बना दिया। दीवाली पहाट का आनंद लेने के लिए सीताबर्डी परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम ताम्हणकर और फुलमती अवचट का सत्कार किया गया।
Gold Rate
Apr 21 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1,53,800 /-
Gold 22 KT
₹ 1,43,000 /-
Silver/Kg₹ 2,53,100/-
Platinum
₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
आयोजन में जगदीश अरोरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अमोल तपासे ने किया जबकि आभार प्रदर्शन व्यापारी संघ के सचिव हुसैन अजानी ने किया।