Published On : Mon, Nov 6th, 2017

एयर इंडिया कार्यालय से लगा होर्डिंग एक या अनेक !

Advertisement

hoarding
नागपुर: नागपुर महानगरपालिका ने एक दशक पूर्व शहर सीमा के भीतर मनपा, निजी या किसी भी सरकारी विभाग की सम्पति पर होर्डिंग लगाने हेतु एक पॉलिसी का निर्माण किया था. इस पॉलिसी के हिसाब से सिविल लाइंस स्थित एयर इंडिया के पीछे लगा होर्डिंग वैध है या अवैध, इस विषय पर आवाजाही करते राहगीर गर्मागरम चर्चा करते नज़र आए. मिनट-मिनट पर शर्तें लगते भी देखे गए कि एक होर्डिंग हैं या दो !

सिविल लाइंस स्थित वेकोलि गेस्ट हाउस के विपरित दिशा में एयर इंडिया का कार्यालय है. इस कार्यालय की दिवार के पीछे हाल ही में 2 होर्डिंग लगाए गए. इस होर्डिंग पर फ़िलहाल जो विज्ञापन लगा हुआ है, दरअसल वह दो नहीं बल्कि एक विज्ञापन है. लेकिन दूर से ऐसा प्रतीत होता है कि विज्ञापन दो हिस्से में है. एक हिस्से में चित्र और दूसरे हिस्से में सन्देश अंकित है.

वेकोलि गेस्ट हाउस चौक पर बंद सिग्नल के दौरान खड़े वाहनधारकों की नज़र इस होर्डिंग की ओर अन्यास ही पड़ जाती है. इस होर्डिंग व विज्ञापन को देख सहज चर्चा के साथ शर्तें लग जाती हैं कि एक विज्ञापन है या दो.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी क्रम में आवाजाही करने वाले जागरुक नागरिक ने इस होर्डिंग पर नागपुर टुडे का ध्यानाकर्षण करवाया। इस सम्बन्ध में मनपा मुख्यालय के सम्बंधित अधिकारी से चर्चा करने पर जानकारी मिली कि पॉलिसी के अनुसार स्टैण्डर्ड आकार का होने पर ‘क्लबिंग’ कर हैं. इस होर्डिंग और उस पर लगे विज्ञापन से सम्बंधित सारी अनुमतियां धरमपेठ ज़ोन से जारी हुई हैं. उक्त सवाल के मद्देनज़र जांच के लिए धरमपेठ ज़ोन के वार्ड अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है. नियम के विरुद्ध विज्ञापन प्रदर्शित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से हमला! #NagpurNews #Crime #CrimeNews #news

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges