Published On : Sat, Jul 27th, 2019

जननायक स्व.उमेशबाबू चौबे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन.

Advertisement

नागपुर: नागपूर शहर के सजग प्रहरी एवं जनमानस में जागरूक जननायक स्व. उमेश बाबू चौबे की प्रथम पुण्यतिथि 9 अगस्त 2019 को है l जननायक उमेश चौबे विचार मंच की ओर से उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है ऐसा पत्रपरिषद मे कहा है। तिरंगा यात्रा का प्राथमिक स्थान -गांधी पुतला चितार ओली इतवारी से शहर के प्रथम नागरीक महापौर नंदाताई जिचकार के शुभ हस्ते हरी झंडी दिखाकर 9:30 बजे प्रारम्भ होगा।

तिरंगा यात्रा में बैन्ड बाजा, लाउडस्पिकर, बग्गी रहेगी जो बडकस चौक से कोतवाली, नरसिंग टॉकीज, शिवाजी पुतला, तिलक पुतला, शुक्रवारी तालाब सुभाष रोड, होते हुए कॉटन मार्केट के शंकर विलास सभागृह में 11:30 बजे, आदरांजलि देकर तिरंगा यात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसवेक आनंदराव ठवरे करेंगे।

शहर के हर गणमान्य नागरिकों से निवेदन है कि शहर के सजग प्रहरी एवं अन्याय अत्याचर के विरुध्द जनमानस को जगाने वाले जनता के नायक अथात जननायक स्वर्गीय उमेशबाबू चौबे जी के पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये तथा उनके विचारों और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने में सदैव सहभागी रहे । पत्र परिषद में मंच के अध्यक्ष शब्बीर अहमद विद्रोही , निरज चौबे, हरीश देशमुख, राजेश जरगर, संजय कटकमवार, ज्ञानेश्वर गुरव आदि उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.