Published On : Tue, Jul 28th, 2020

MSEDCL की लापरवाही से एक किसान की कामठी में मौत

Advertisement

कामठी– MSEDCL की लापरवाही की वजह से कामठी के पास के महालगांव परिसर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. युवा किसान महेश रोशनखेड़े अपने खेत मे जा रहे थे, सड़क खराब होने की वजह से वे पैदल वाले रास्ते से जा रहे थे. रविवार को 4 बजे के करीब अपने खेत का मोटरपंप शुरू करने के लिए वे निकले, लेकिन रास्ते मे ही बिजली के तार टूटकर गिरे हुए थे, यह तार महेश को दिखाई नही दिए और इन बिजली तारों के संपर्क में आने से जगह पर ही उनकी मौत हो गई.

थोड़ी देर के बाद इसी रास्ते से गाँव के दूसरे नागरिक जब आए तो उन्हें रोशन तार से चिपका हुआ दिखाई दिया. इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जिला परिषद विरोधी पक्ष नेता अनिल विधान और मौदा पुलिस स्टेशन को दी.

पुलिस ने महेश के शव का पंचनामा कर उसे मेयो हॉस्पिटल भेजा था. मृतक के परिजनों, गांववालों और अनिल विधान ने आरोप लगाया है कि पिछले 8 दिनों से बिजली की तारे टूटी हुई थी, लेकिन MSEDCL के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण महेश की जान चली गईं.

अपने घर मे मृतक महेश अकेला कमानेवाला था, उसके जाने से उसकी पत्नी और दो छोटी बच्चिया,माता पिता पर संकट आ गया है. मृतक महेश के परिजनों को MSEDCL की ओर से मुहावजा और कंपनी के अधिकारियों पर मनुष्य वध का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.