Published On : Wed, Dec 10th, 2014

कन्हान से टेकाड़ी बस स्टॉप तक फोरलेन की मरम्मत की जाए

Advertisement

 

  • दुर्घटनाओं के मद्देनजर बड़े पुल के निर्माण की माँग
  • संकरी सड़क व बस्ती के पास हो रही दुर्घटनाएँ
  • सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदास यादव की माँग

Kanhan Repair Road
कन्हान (नागपुर)। टेकाड़ी फोरलेन सड़क से कन्हान तक राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 7 की सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है . इस सड़क पर डिवाइडर नहीं होने व कई जगहों पर सड़क संकरी होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं . इसलिए कन्हान से टेकाड़ी बस स्टॉप फोरलेन सड़क तक मरम्मत कार्य किए जाने की माँग की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर से जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 7 भारत के कश्मीर से कन्याकुमारी को जोडऩे वाला बड़ा महामार्ग है . अमरावती रोड से टेकाड़ी बस स्टॉप बायपास रिंग रोड तैयार हो गई है .

Gold Rate
15 May 2025
Gold 24 KT 92,100/-
Gold 22 KT 85,700/-
Silver/Kg 94,800/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कन्हान, कामठी से मनसर व मनसर से कन्हान वाहनों की आवाजाही बड़ी संख्या में होने से टेकाड़ी बस स्टॉप से कन्हान तक राष्ट्रीय महामार्ग संकरी होने व फोरलेन नहीं होने से कन्हान से टेकाड़ी बस स्टॉप तक घनी बस्ती है, जहां दुर्घटनाएँ अधिक हो रही हैं . कान्द्री पेट्रोल पम्प के पास अंग्रेजी शासनकाल से जो छोटा पुल स्थित है, फिलहाल दुर्घटनाओं का केन्द्र बना हुआ है . बावजूद इसके राष्ट्रीय महामार्ग अथोरिटी इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है, शायद वह दुर्घटनाओं की राह ताक रही है . कन्हान से टेकाड़ी बस स्टॉप तक वाहनों की आवाजाही बड़े पैमाने पर बढऩे से मोटर साइकिल चालक व पैदल चलने वालों को अपनी जान हथेली पर रखकर गुजरते हैं.

Kanhan Repair Road
इसलिए कन्हान से टेकाड़ी बस स्टॉप तक राष्ट्रीय महामार्ग के फोरलेन कर रास्ते के संकरी पुल को बड़ा बनाया जाए . उक्त माँग सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदास यादव के साथ श्रीकृष्ण वासाड़े, विशाधर कांबले, अदराज कामले, ग्रा.पं. सदस्य वर्षा फुटाणे, शैलेश शेलकी, धर्मेंद्र चहांदे, कुणाल रोकड़े, ज्ञानेश्वर सातपैसे, दौलत यादव, सूर्या टाकलखेड़े, श्रीमती आशा कदम ने की है .

Advertisement
Advertisement
Advertisement