Published On : Mon, Dec 1st, 2014

तलेगांव : कार ने दुपहिया को मारी टक्कर; 2 गंभीर, 1 जख्मी

Advertisement


तलेगांव (शा.पंत) (वर्धा)।
यहां से समीप ही राष्ट्रिय महामार्ग क्र. 6 खड्का फाटा पर एक कार ने दुपहिया को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दुपहिया सवार 2 गंभीर जख्मी तथा 1 जख्मी हुआ है. यह घटना सोमवार 6:30 बजे घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रिय महामार्ग क्र. 6 के खड़का फाटा पर नागपुर से अमरावती की तरफ जा रही अल्टो कार क्र. एम.एच. 27 ए.आर. 4165 ने तिवसा से खड़का फाटा की तरफ आ रही बजाज प्लैटिनम क्र. एम.एच. 40 जी. 3920 को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें दुपहिया सवार परतोड़ा निवासी श्रवण बोरवार (40) व जिचकार, सवंगी निवासी राजू ढोमणे (30) गंभीर हुए है. वही कार सवार लांडी (दर्यापुर) निवासी किशोर मापरी (30) जख्मी हुआ. जख्मियों को उपस्थित नागरिकों ने ग्रामीण रूग्णालय में भर्ती किया. लेकिन हालत गंभीर होने से उन्हें अमरावती में रेफर किया गया. आगे की जाँच तालेगांव पुलिस कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above