Published On : Fri, Sep 19th, 2014

अमरावती : कार में मिले 65 मोबाइल

Advertisement

mobiles
अमरावती। 
खोलापुरी गेट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान भातकुली मार्ग से एक कार जब्त की है. इस कार से 65 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. खोलापुरी गेट पुलिस आगे की जांच कर रही है.  खोलापुरी गेट पुलिस ने कल रात को भातकुली मार्ग स्थित फिक्स पॉइंट पर नाकाबंदी कर रखी थी. इसी दौरान पुलिस ने संदेहास्पद दिखाई देने पर एक स्विफ्ट कार क्रमांक एमएच 27 बीई 0052 को रोका. तलाशी लेने पर कार में से माइक्रोमैक्स कंपनी के 65 मोबाइल मिले. कार में बैठे दो लोगों से पूछताछ की गई, मगर वे कोई संतोषजनक जवान नहीं दे पाए. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और कार-मोबाइल जब्त कर लिए. अब आगे की जांच की जा रही है.

mobiles found in car

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 10th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,61,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above