Advertisement
उमरखेड़
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर सचिव सुनील माधवराव वानखेड़े को यवतमाल जिला भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र डांगे और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाविक भगत ने की है. उनकी नियुक्ति पर विधायक उत्तमराव इंगले, जिला भाजपा सचिव रमेश चव्हाण, तालुका अध्यक्ष भोजूसिंह चव्हाण, यादवराव मखले, अधि. राजेश्वर रायेवार, सुनील टाक सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया है.
Advertisement