Published On : Thu, Aug 7th, 2014

वर्धा : पुलगांव के साहूकार नाखले के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement


वर्धा

किसानो ने खेत के काम के लिए साहूकार से डेढ़ लाख रूपए कर्ज लेकर उसके बदले में उनकी जमीन साहूकार के पास गिरवी रखी थी. कर्ज वापस करने के बाद भी साहूकार ने उनकी जमीन वापस नहीं की इस वजह से किसानों ने पुलिस के पास शिकायत की है.

वर्धा जिला के देवली तालुका के बाबुलगाव (खोसे) के किसान मुरलीधर टावरी (55) ने खेत में बुवाई के लिए यहा के हिंदुस्तान कॉलोनी में रहनेवाले साहूकार रविन्द्र पंढरीनाथ नाखले और उनकी पत्नी अर्चना रविन्द्र नाखले के पास से पिछले महीने डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया और बदले में मुरलीधर टावरी ने अपनी जमीन रविन्द्र नाखाले के नाम पर की.

Gold Rate
Feb 23rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,59,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अगस्त महीने में मुरलीधर ने ब्याज के साथ डेढ़ लाख रुपये वापस किये और जमीन वापस मांगी पर साहूकार रविन्द्र नाखले ने जमीन वापस देने से इंकार किया आखिर किसान ने पुलिस थाने में साहूकार के खिलाफ शिकायत दर्ज की. देवली पुलिस ने रविन्द्र नाखले और उनकी पत्नी अर्चना नाखले के खिलाफ भादवि 420,34 और 39 मुंबई साहूकारी नियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच थानेदार धनंजय सायरे कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement