Published On : Sat, Jul 26th, 2014

घुग्घुस : कोयला-चोरी मामले में दो सुपरवाइजर गिरफ्तार

Advertisement


घुग्घुस

कुछ दिन पूर्व हुई 18 टन कोयले की चोरी के प्रकरण में चंद्रपुर के एक कोयला डिपो से दो सुपरवाइजरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

वेकोलि की मुंगोली कोयला खदान से घुग्घुस रेलवे साइडिंग तक कोयला ले जाने का काम एक कोयला कंपनी को दिया गया है. हर बार की तरह उस दिन भी एम.एच. 40 वाय 4501 क्रमांक के ट्रक में 18 टन कोयला भरा गया, मगर ट्रक चालक घुग्घुस रेलवे साइडिंग पर कोयला खाली करने के बजाय चेक पोस्ट से वापस चंद्रपुर के पास से कोयला लेकर निकल गया.

Gold Rate
Mar 17 2026 - Time 10.23Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,58,300/-
Gold 22 KT ₹ 1,47,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान वेकोलि के सुरक्षा गार्डों ने पडरकवडा गांव के पास ट्रक चालक की जांच की. ट्रक में चोरी का कोयला पाए जाने पर पुलिस ने चोरी के आरोपी ट्रक चालक संजय शाहू के खिलाफ मामला दर्ज किया. जांच के बाद पुलिस ने वेकोलि के तीन कमर्चारियों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है. इस प्रकरण में ट्रक चालक सहित कोयला डिपो के दो सुपरवाइजरों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायलय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement