Published On : Thu, Nov 28th, 2019

सामने आया उद्धव सरकार का एजेंडा, एक रुपये में इलाज, किसानों का कर्ज माफ

Advertisement

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ से ठीक पहले शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम रिलीज कर दिया गया है. इस कार्यक्रम में सरकार के कामकाज के खाके के बारे में जानकारी दी गई है. इसके तहत तीनों दल किसान, रोजगार, स्वास्थ्य, उद्योग, सामाजिक न्याय, महिलाओं, शिक्षा, ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम करेंगे.

एक रुपये में इलाज, किसानों का कर्जमाफ

Gold Rate
Feb 10th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,61,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उद्धव सरकार किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना लाएगी, साथ ही किसानों को तुरंत राहत देने का काम किया जाएगा. सरकार के CMP में सरकारी विभागों के सभी पद भरे जाएंगे. राज्य के नागरिकों को एक रुपये में इलाज देने की वादा भी सरकार के एजेंडे में शामिल है. सूखा पीड़ित किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा. सीएमपी में सेकुलर शब्द पर भी जोर दिया गया है जिसको लेकर काफी चर्चा की गई थी.

‘देश सबसे पहले’ का एजेंडा तय

उद्धव सरकार के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ‘देश सबसे पहले’ के नारे पर आगे बढ़ेगी. साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि समाज का कोई भी तबका भय में न रहे. प्रोग्राम के मुताबिक गरीबों को बिना ब्याज के शिक्षा कर्ज देने की व्यवस्था की जाएगी. समाज के सभी समुदायों के कल्याण की बात इस प्रोग्राम में कही गई है. सोनिया गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के निर्देशन में तीनों दलों ने यह कॉमन मिनिमन प्रोग्राम तैयार किया है. एकनाथ शिंदे ने कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार सभी धर्मों को साथ लेकर चलेगी और राज्य को विकास के पथ पर लेकर जाएगी.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement