Published On : Mon, Nov 18th, 2019

मनपा विपक्ष नेता के खिलाफ युवक कांग्रेस का आंदोलन

Advertisement

कक्ष में गिनाई खामियां व तोड़फोड़ की व प्रतीकात्मक विपक्ष नेता घोषित किया।

नागपुर: मनपा में विपक्ष नेता तानाजी वनवे से क्षुब्ध युवक कांग्रेस ने उनके ही कक्ष में उनकी खामियां गिनाई सह नारेबाजी कर तोड़फोड़ की और चलते बने।

Gold Rate
02 july 2025
Gold 24 KT 97,500 /-
Gold 22 KT 90,700 /-
Silver/Kg 1,06,600/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शहर युवक कांग्रेस का मोर्चा मनपा में विपक्ष नेता तानाजी वनवे के खिलाफ उनकी उपस्थिति में हंगामा किया। उनकी नीतियों को उजागर किया,नए नगरसेवकों को सहयोग नहीं करते,विपक्ष नेता होते हुए सिर्फ अपने प्रभाग तक सीमित हैं। आदि आदि आरोप मढ़ हंगामा सह नारेबाजी की,कक्ष के कुर्सियां को उठापठक की और चलते बने।

इतना ही नहीं उन्होंने प्रतीकात्मक विपक्ष नेता भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता को घोषित किया। इस आंदोलन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नाराज नगरसेवक भी मौजूद थे।

इस मामले पर विपक्ष नेता तानाजी वनवे का कहना था कि आंदोलन का तौर तरीका ठीक नहीं था। उनके समर्थकों ने इस मामले को राज्य व केंद्र के शीर्षस्थ नेताओं तक संदेशा भिजवा दी।

Advertisement
Advertisement