Published On : Fri, Oct 18th, 2019

डैम पर बाइक धोने गया युवक नहाते वक्त डूबा

Advertisement

गोंदिया के ओवारा डैम पर घटा दर्दनाक हादसा

गोंदिया: सडक अर्जुनी तहसील के ग्राम जांभड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक महेंद्र हेमराज लांजेवार यह किसी आवश्यक काम के सिलसिले में गुरूवार दोपहर देवरी गया हुआ था। वापसी आते वक्त वह बाइक को धोने हेतु देवरी तहसील के ओवारा डैम पर गया

Gold Rate
Apr 06,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,49,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,34,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तथा शाम 5 बजे उसने अपनी बाइक धोयी और उसे बाहर लाकर रखा इसी दौरान उसे नहाने की सुुझी तथा वह जलाशय के पानी में उतरा। पानी का बहाव तेज होने की वजह से और तैराकी के गुर न आने पर उसने जलसमाधी ले ली।

घटना की जानकारी शाम 7.30 बजे जिला आपदा व बचाव पथक के इंचार्ज राजन चौबे को मिली, उन्होंने सालेकसा थानेदार डुणगे को मामले से अवगत कराया तथा जानकारी देवरी के तहसीलदार को भी दी गई, क्योंकि देर रात हो जाने से सुबह 6 बजे से खोजी दस्ते और पुलिस ने स्थानीय ढिमरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तथा सुबह 9.30 बजे पानी की गहराई से लाश बरामद की गई।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement