Published On : Tue, May 14th, 2019

झंकार महिला मण्डल ने स्वामी विवेकानंद वृद्धाश्रम को छह सिलिंग फैन (Ceiling Fan) भेंट किए

Advertisement

दिनांक 13 मई, 2019 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के झंकार महिला मण्डल ने सावनेर में कलमेश्वर रोड स्थित स्वामी विवेकानंद वृद्धाश्रम को छह सिलिंग फैन, फल और शीतल पेय भेंट किया।

इस अवसर पर झंकार महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सम्बोधित करते हुए श्रीमती अनीता मिश्र ने कहा कि, मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है, आपके बीच आकर मुझे असीम खुशी का अनुभव हो रहा है। श्रीमती मिश्र ने सभी बुजर्गों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कमाना की और कहा कि, झंकार महिला मण्डल आपकी सेवा के लिये सदैव तत्पर है। श्रीमती मिश्र ने आश्रम द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा भी की।

Gold Rate
04 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,300 /-
Gold 22 KT ₹ 93,300/-
Silver/Kg ₹ 1,12,100/-
Platinum ₹ 46,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर झंकार महिला मण्डल की उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल, श्रीमती राधा चौधरी एवं सदस्याएँ सर्वश्रीमती सुषमा गोखले, लिपिका श्रीवास्तव, नीरजा श्रीवास्तव, सिम्मी सिंह, मौसमी सरकार, अनिता सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्वामी विवेकानंद वृद्धाश्रम आश्रम के पदाधिकारी श्री पंकज दवने ने उक्त सहयोग के लिए झंकार महिला मण्डल एवं वेकोलि को धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement