Published On : Tue, May 7th, 2019

अक्षय तृतीया पर खरीदें ये ये चीजें, मां लक्ष्मी को है बेहद पसंद

Advertisement

नागपुर: अक्षय तृतीया तिथि का दिन बेहद ही शुभ होता है। हर कोई चाहता है कि वह इस दिन अधिक से अधिक धन-संपत्ति को खरीदे ताकि उसका धन-वैभव हमेशा बरकरार रहे। इस दिन खरीदी गई चीजों का क्षय न होने के कारण इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है।

अक्षय तृतीया पर अपने सामर्थय अनुसार आप कोई भी एक चीज खरीद लें। जरूरी नहीं की महंगी ही चीज से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इस दिन दान का भी महत्व होता है तो आप चाहे तो केवल दान भी कर मां को प्रसन्न कर सकते हैं।

Gold Rate
Feb 18 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,40,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दिन मां लक्ष्मी विशेष पूजा की जाती है और पूजा करने से इंसान को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन सोने को खरीदने को बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन आपको पता है कुछ अन्य चीजें भी खरीदना उतना ही शुभ होता है जितना की सोना।

आइए जानें क्या कुछ इस दिन जरूर खरीदना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकें

– इस दिन आप सोने या चांदी की वस्तुएं खरीदने के अलावा आप चांदी की माता लक्ष्मी की चरण पादुका को ले आएं। इसकी पूजा नियमित रूप से करें। ये आपको असमी धन वैभव देने का अचूक उपाय है।
– इस दिन कौड़ियां जरूर खरीदें। मां लक्ष्मी की ये सबसे प्रिय चीजों में होती है। अक्षय तृतीया पर अगर आप अगर सोना चांदी जैसे महंगे धातु न खरीद पाएं तो इसे जरूर खरीदें। अक्षय तृतीया का यह उपाय आपको आर्थिक तंगी से हमेशा बचा कर रखेगा।
– अक्षय तृतीया के दिन एकाक्षी नारियल मां को जरूर अर्पित करें। एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। अगर आप केवल नारियल खरीद लें तो भी आपको उतना ही फल मिलेगा जितना सोना खरीदने से।
– अक्षय तृतीया पर पारद की देवी लक्ष्मी घर परलाएं और उनकी रोज पूजा जरूर करें। इससे आपके घर में भी धन की कमी नहीं होगी।
– अक्षय तृतीया के दिन आप श्रीयंत्र और स्फटिक का कछुआ खरीदें। धन संबंधी हर समस्या इससे खत्म होगी।
– अक्षय तृतीया पर मां की सबसे प्रिय वस्तु दक्षिणवर्ती शंख जरूर खरीदें। घर में धन को बढ़ाने का ये कारक होता है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement