Published On : Sat, Mar 23rd, 2019

बीजेपी के 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, पुरी से संबित पात्रा मैदान में

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में बीजेपी ने आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा राज्यों से उम्मीदवार उतारे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी से तथा गिरीश बापट महाराष्ट्र के पुणे से चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार देर रात ये ऐलान कर बताया कि हमने 36 नए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें महाराष्ट्र से 6 उम्मीदवार, ओडिशा से 5 उम्मीदवार, मेघालय से 1 और असम से 1 उम्मीदवार उतारे गए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश से केवल 23 उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसमें ओडिशा के बीजेपी अध्यक्ष बसंत पांडा, वरिष्ठ नेता सुरेश पुजारी और प्रवक्ता संबित पात्रा के नाम प्रमुख हैं।

Gold Rate
18 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,100 /-
Gold 22 KT ₹ 93,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,15,400/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement