Published On : Wed, Nov 28th, 2018

मनपा मुख्यालय इमारत छत पर कबाड़

Advertisement

शिक्षण विभाग से सम्बंधित लेकिन सभी ने हाथ झड़क दिए

नागपुर : सिविल लाइन्स स्थित विधान भवन चौक के निकट मनपा मुख्यालय हैं.परिसर के सभी इमारतों पर मनपा प्रशासन के सम्बंधित विभागों ने कबाड़खाना बना डाला।इस सन्दर्भ में सम्बंधित विभागों से पूछताछ की तो सभी ने अपने-अपने हाथ खड़े कर अपना-अपना पल्ला झाड़ डाला।

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

एक तरफ मनपा स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर वासियों को शहर स्वच्छ करने व रखने का ज्ञान बांट रही,दूसरी ओर अभियान के तहत मिले निधि का दुरुपयोग का क्रम जारी हैं.इतना ही नहीं शहर स्वच्छ के नाम पर मनपा प्रशासन कनक रिसोर्स मैनेजमेंट को मासिक करोड़ों रूपए दे रही हैं.कल से महापौर ने अपने अंतिम पड़ाव पर ज़ोन निहाय जनता के मध्य जाना शुरू किया ,जनता ने भी अपनी भड़ास स्वच्छता मामले में जम कर निकाली।

मनपा मुख्यालय के अधिकारियों का कहना हैं कि मुख्यालय को स्वच्छ रखने में मनपा प्रशासन असफल रही,फिर शहर स्वच्छता के लिए की जा रही प्रयास सार्थक साबित नहीं हो सकती हैं.कुछ का कहना हैं कि मनपा मुख्यालय के चारों छतों पर रखे गए बेकार के सामग्री पहले मरम्मत की स्थिति में थे,लेकिन उन्हें सुधार कर उपयोग में लाने के बजाय छत पर खुला छोड़ दिया और मनपा राजस्व को चुना लगाकर नई-नई सामग्री,फर्नीचर खरीदते रहे.खुले में छत पर रहने से बरसात के दिनों में पानी से भींगने से ख़राब हो कर कबाड़ में तब्दील हो गए.

अबतक का अनुभव हैं कि जब तक न बेचने लायक नहीं हो जाता,तब तक मनपा प्रशासन छतों पर रखे कबाड़ की दुर्गति करती हैं.इनके बाद कबाड़ बेचने के लिए पहल करती,तब कौड़ी के दाम ही हाथ लगते हैं,जैसे मनपा के कबाड़ बसों की नीलामी से कीमत तो नहीं आएंगी बल्कि जगह खाली हो जाती हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement