Published On : Sun, Nov 18th, 2018

मराठाओं को मिलेगा आरक्षण, फडणवीस सरकार ने बिल को दी मंजूरी

मुंबई। आरक्षण को लेकर आजादी के बाद से ही सियासत होता रहा है। खासकर चुनाव सर पर हो तो आरक्षण पर राजनीति जमकर होती है। एक बार फिर से आरक्षण को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। कछ समुदाय लगातार आरक्षण की मांग कर रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र में मराठा वर्ग भी एक है। मराठाओं ने आरक्षण के लिए महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन भी चलाया जिसके बाद अब राज्य सरकार मराठाओं को आरक्षण देने के लिए तैयार हो गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मराठा समुदाय शैक्षणिक और समाजिक रूप से पिछड़े हुए हैं, इसलिए सरकार इस वर्ग को ‘स्पेशल कैटेगरी फॉर बैकवर्ड क्लासेज’ (एससीबीसी) के तहत आरक्षण देगी।

Gold Rate
11 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,09,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,01,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,25,200/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र कैबिनेट ने फैसला किया है कि मराठाओं को एससीबीसी के तहत अलग से आरक्षण दिया जाएगा। इस बाबत फडणवीस सरकार ने बिल को मंजूरी दे दी है।

Advertisement
Advertisement